जमीन विवाद में जानलेवा हमला, 24 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी, थाने के बाहर हंसते हुए खिंचवाई फोटो
Lethal attack over a land dispute; 5 accused arrested within 24 hours, search underway for two absconding suspects; photo taken while smiling outside the police station.
दुर्ग : दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित देवभूमि लेआउट में जमीन की खरीदी-बिक्री के पुराने हिसाब-किताब को लेकर हुआ विवाद हत्या के प्रयास तक पहुंच गया. आरोप है कि ठेकेदार और उसके साले को बातचीत के बहाने बुलाकर पहले से मौजूद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, हमले के दौरान कई थाना क्षेत्रों का लिस्टेड बदमाश विजय मेनन भी अपने साथियों के साथ मौजूद था। आरोप है कि उसने ठेकेदार नरेंद्र सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, जबकि अन्य आरोपियों ने लात-घूंसों से जमकर मारपीट की. गंभीर रूप से घायल नरेंद्र सिंह को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है,
शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पुलिस ने विनय कुमार सिंह की शिकायत पर राजेश सिंह उर्फ राजेश बिहारी, अशोक सिंह, विक्की सिंह, विजय मेनन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया,
24 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों में विक्की सिंह, रंजीत कुमार सिंह, रोशन लाल साहू, पप्पू कुमार सिंह और विजय मेनन शामिल हैं, आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कार (CG 07 CP 6008), एक बाइक और वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है,
दो आरोपी अब भी फरार
इस मामले के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, वहीं, पुलिस जब कोर्ट में पेशी से पहले आरोपियों को थाने के बाहर खड़ा कर उनकी तस्वीरें ले रही थी, तब आरोपी बेफिक्र अंदाज में हंसते हुए नजर आए,
ऑफिस बुलाकर पुराना विवाद सुलझाने की बात कही
दीपक नगर निवासी विनय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को आरोपी विक्की सिंह का फोन आया था, उसने जमीन के पुराने हिसाब-किताब का विवाद खत्म करने के लिए शनिवार को अपने जीजा नरेंद्र सिंह के साथ देवभूमि लेआउट आने को कहा,
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विनय, नरेंद्र सिंह और उनके साथी रूपेश यादव देवभूमि लेआउट कार्यालय पहुंचे। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया,
इसी दौरान विजय मेनन ने धारदार हथियार से नरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया, हमले में नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, आरोपियों ने विनय और रूपेश यादव के साथ भी मारपीट की और उन्हें घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए,
मुख्य आरोपी लिस्टेड गुंडा-बदमाश
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेश सिंह उर्फ राजेश बिहारी और विजय मेनन लिस्टेड गुंडा-बदमाश हैं, दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं,
जमीन के लेन-देन को लेकर पहले से था विवाद
शुरुआती जांच में सामने आया है कि जमीन की खरीदी-बिक्री और पुराने लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, इसी विवाद के चलते आरोपियों ने कथित तौर पर योजना बनाकर पीड़ित पक्ष को बुलाया और उन पर जानलेवा हमला किया, फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
आरोपी
विक्की सिंह उम्र 41 साल निवासी सुपेला भिलाई
रंजीत कुमार सिंह उम्र 43 साल निवासी हुडको भिलाई
रोशन लाल साहू उम्र 44 साल निवासी गौरा चौक थाना मोहन नगर दुर्ग
पप्पू कुमार सिंह उम्र 39 साल निवासी सेक्टर-7 भिलाई
विजय मेनन उम्र 40 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाईविक्की सिंह (41), रंजीत कुमार सिंह (43), रोशन लाल साहू (44), पप्पू कुमार सिंह (39) और विजय मेनन (40)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



