हिम्मत हो तो ऐसी!, रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने डसा तो उसी जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Now that’s true courage! During a rescue operation, a young man was bitten by a cobra but managed to trap the live snake in a container and rush to the hospital—leaving even the doctors astonished.

हिम्मत हो तो ऐसी!, रेस्क्यू के दौरान कोबरा ने डसा तो उसी जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान

रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर में बुधवार सुबह रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला. जब कोबरा सांप के डंसने के बाद एक युवक उसी जिंदा कोबरा को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया. युवक के हाथ में सांप से भरा डिब्बा देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोग और चिकित्सक भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए. चिकित्सकों ने तत्काल उसका उपचार शुरू कर निगरानी में रखा.
मिली जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार पिछले चार-पांच साल से अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा है. वह टाइल्स लगाने का काम करता है और जरूरत पड़ने पर सांपों का रेस्क्यू भी करता है. बुधवार सुबह उसे सूचना मिली कि गुबानपुर क्षेत्र के एक घर में कोबरा घुस गया है. खबर मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और कोबरा को सुरक्षित पकड़कर डिब्बे में बंद करने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान कोबरा ने उसकी हाथ की तर्जनी उंगली पर डंस लिया
सांप के काटने के बावजूद अरुण कुमार ने घबराने के बजाय पहले कोबरा को सुरक्षित डिब्बे में बंद किया और फिर उसी सांप को साथ लेकर रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गया. अस्पताल में जब लोगों ने डिब्बे में बंद जिंदा कोबरा देखा तो हर कोई आश्चर्यचकित रह गया.
अरुण कुमार ने बताया कि वह सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर रहा था। डिब्बे में बंद करने के दौरान कोबरा ने उसकी उंगली पर काट लिया. इसके बाद वह बिना समय गंवाए इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया.
रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि युवक के हाथ की तर्जनी उंगली पर कोबरा के डंसने के निशान मिले हैं. चिकित्सकों की टीम ने इलाज शुरू कर दिया है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. कोबरा के डंसने के बाद उसी जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचने की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?