बस और बाइक की जोरदार भिडंत, 2 युवकों की मौत, इधर दो बाइकों की टक्कर में ससुराल से लौट रहे युवक की गई जान, महिला और बच्चा घायल

Two young men died in a collision between a bus and a motorcycle; meanwhile, in a separate incident involving a collision between two motorcycles, a man returning from his in-laws' home lost his life, while a woman and a child sustained injuries.

बस और बाइक की जोरदार भिडंत, 2 युवकों की मौत, इधर दो बाइकों की टक्कर में ससुराल से लौट रहे युवक की गई जान, महिला और बच्चा घायल

बस और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो दर्दनाक हादसे हुए हैं. पहले हादसे में कुसमी-जशपुर मार्ग परगुरुवार की देर शाम बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. कोटवार की खबर पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम कांची निवासी ननसू राम बरगाह उमे 18 साल अपने दोस्त कुसमी क्षेत्र निवासी राजू राम के साथ कुसमी आया था. दोनों गुरुवार की शाम कुसमी से अपने घर जाने के लिए बाइक से निकले थे.
ग्राम गोविंदपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बस से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरे. चश्मदीदों ने बताया कि बस और बाइक दोनों की रफ्तार काफी तेज थी. इसी वजह से यह हादसा हुआ. सबसे बड़ी बात यह रही कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था.
हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट आई और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. अगर हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी. पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी हेलमेट को लेकर लोगों में जागरूकता नहीं दिख रही है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना हेलमेट के बाइक चलाना आम बात हो गई है. जिसके कारण ऐसे हादसों में मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों का शव बरामद कर पीएम के लिए कुसमी अस्पताल में भिजवाया. वहीं युवकों की मौत की खबर फोन से उनके स्वजन को दी गई. खबर मिलते ही दोनों युवकों के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. यह बस रोजाना अंबिकापुर से कुसमी और जशपुर होते हुए गुमला तक चलती है. गुरुवार की शाम बस जशपुर की तरफ से यात्रियों को लेकर कुसमी आ रही थी. इसी दौरान गोविंदपुर के पास यह हादसा हो गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दो बाइकों की टक्कर में ससुराल से लौट रहे युवक की गई जान, महिला और बच्चा घायल
बलरामपुर : पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई.
इस हादसे में मठवा निवासी शिव प्रसाद की मौत हो गई. जबकि बानगढ़ पिपरी निवासी रंगीले गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं शिव प्रसाद की पत्नी और बच्चा भी हादसे में चोटिल हुए हैं. खबर मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन सीएचसी पचपेड़वा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb