तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक इलाज के दौरान की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

A speeding truck rammed into a scooter; one young man died during treatment, while two others were hospitalized in critical condition. The police are investigating the incident.

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक इलाज के दौरान की मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिला में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप तिराहा चौक के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं स्कूटी सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार की रात करीब 1:30 बजे तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास ट्रक नमबर CG 04 NR 3267 का ड्राइवर वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चला रहा था. इसी दौरान ट्रक ने सामने जा रही स्कूटी नम्बर CG10 AT 7824 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी में सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
इस हादसे में तिफरा निवासी आकाश वर्मा उम्र 23 साल को गंभीर चोटें आईं. आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. आकाश वर्मा को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
वहीं हादसे में घायल अजय श्रीवास और दीपक श्रीवास को भी गंभीर चोटें आई हैं. दोनों का इलाज बिलासपुर के प्राइवेट अस्पताल में जारी है. हादसे की खबर मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
सिरगिट्टी पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 125(ए) और 281 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t