सांप ने युवक को डसा तो डॉक्टर बोले- पहले सर्प को पकड़कर लाओ, सुनकर परिजन हैरान, बिल से पकड़कर निकाला जहरीला कोबरा, फिर शुरू हुआ इलाज!

When a snake bit a young man, the doctor said, "First, catch the snake and bring it here"—leaving the family stunned; the venomous cobra was then pulled out of its hole, and treatment finally began!

सांप ने युवक को डसा तो डॉक्टर बोले- पहले सर्प को पकड़कर लाओ, सुनकर परिजन हैरान, बिल से पकड़कर निकाला जहरीला कोबरा, फिर शुरू हुआ इलाज!

कोरबा : कोरबा के दादर में घर के अंदर झाड़ी साफ करते समय रामदयाल को कोबरा ने डस लिया. अस्पताल पहुंचने पर स्नेक कैचर ने बिल खोदकर सांप को पकड़ा. डॉक्टरों ने पहचान के बाद इलाज किया. फिलहाल रामदयाल की हालत खतरे से बाहर है.
मिली जानकारी के मुताबक कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर के अंदर झाड़ी साफ करते समय एक युवक को कोबरा सांप ने काट लिया. घटना के बाद परिजन उसे फौरन जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उसका इलाज जारी है. समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
दादर निवासी रामदयाल ने बताया कि वह घर के अंदर झाड़ी साफ कर रहा था. इसी दौरान उसकी नजर जमीन में बने एक बिल पर गई. बिल के अंदर सांप छिपा हुआ था. झाड़ी हटाते हुए जैसे ही वह बिल के पास पहुंचा. सांप अचानक बाहर निकला और उसे डसने के बाद वापस बिल में घुस गया. घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया.
सांप के डसने के बाद रामदयाल बिना देर किए अस्पताल पहुंचा. अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया. इसी बीच सांप की पहचान के लिए स्नेक कैचर टीम को खबर दी गई. टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बिल की खुदाई कर सांप को बाहर निकाला. स्नेक कैचर के मुताबिक करीब आधे से एक घंटे की तलाश के बाद कोबरा सांप मिला. टीम ने सावधानी से उसका रेस्क्यू कर लिया. अब सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी है.
स्नेक कैचर ने बताया कि अस्पताल से फोन आया था कि मरीज को किस सांप ने काटा है. इसकी जानकारी मिलने पर इलाज में मदद मिलेगी. इसके बाद सांप को अस्पताल लाकर डॉक्टरों को दिखाया गया. डॉक्टरों ने सांप की पहचान की. जिसके बाद मरीज का इलाज जारी रखा गया. फिलहाल रामदयाल की हालत ठीक है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
बरसात के मौसम में सांप और अन्य जहरीले जीव अक्सर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं. ऐसे में घर के आसपास झाड़ियों और कचरे की नियमित सफाई करना जरूरी है. सांप दिखने पर उसे पकड़ने या मारने के बजाय विशेषज्ञ या स्नेक कैचर की मदद लेनी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?