नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आया मासूम, छठ घाट पर नहाते समय नदी में 14 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, 2 घंटे की तलाश के बाद मिला शव, पसरा मातम

A young boy who had come to sell balloons at the Navratri fair drowned in the river while bathing at a Chhath ghat; his body was recovered after a two-hour search, leaving everyone in deep mourning.

नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आया मासूम, छठ घाट पर नहाते समय नदी में 14 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, 2 घंटे की तलाश के बाद मिला शव, पसरा मातम

बलरामपुर/रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को रामानुजगंज के मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में डूबने से 14 साल के बालक की मौत हो गई. बालक अपने परिजनों के साथ डाल्टनगंज के बंदूवा से गुब्बारे बेचने रामानुजगंज आया था. बालक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालक की तलाश शुरू की गई. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला गया. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
झारखंड से गुब्बारे बेचने आया था परिवार
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के बंधुवा गांव का रहने वाला मृतक बालक अपने परिजनों के साथ रामानुजगंज में आयोजित नवरात्रि मेले में गुब्बारे बेचने आया था. परिवार के सदस्य मेले में गुब्बारे बेचकर अपनी आजीविका चला रहे थे. इसी दौरान बालक अपने कुछ दोस्तों के साथ कनहर नदी की तरफ चला गया. सभी बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे थे. इसी दौरान वह नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गया. पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से वह डूब गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली और बालक की तलाश शुरू की गई. हादसा इतनी तेजी से हुआ कि उसे समय रहते पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका.
दो घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
हादसे की खबर मिलने के बाद रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में नदी में बालक की तलाश शुरू की गई. करीब दो घंटे तक चले खोज अभियान के बाद बालक का शव नदी से बाहर निकाला गया. शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
मातम में बदलीं मेले की खुशियां
रामानुजगंज में नवरात्रि पर्व के मौके पर मेले का आयोजन किया गया है. यहां कई जगह से व्यापारी और छोटे दुकानदार अपनी आजीविका कमाने पहुंचते हैं. इसी मेले में झारखंड का यह परिवार भी गुब्बारे बेचने आया था. लेकिन कनहर नदी में हुए दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं. जिस बेटे को लेकर परिवार मेले में आया था. उसकी अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं.
पुलिस ने शुरु की मामले की जांच
रामानुजगंज पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है. पुलिस बालक के नदी में डूबने के हालात का पता लगा रही है. फिलहाल बालक की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb