एक दिन पहले घर से निकला अधेड़, हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
A 55-year-old man, who had left home a day earlier, was found hanging from a noose on the premises of a higher secondary school; the discovery caused a stir, and the police have launched an investigation.
बालोद : बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भर्रीटोला गांव स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 55 साल के व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. खबर पर डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है. फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलसा नहीं हो पाया है. मृतक की पहचान भर्रीटोला निवासी कमल सिंह राणा, पिता साधु राम राणा, उम्र 55 साल के रुप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक कमल सिंह एक दिन पहले घर से निकले थे. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे. परिजन और परिचित उनकी तलाश कर रहे थे.
इसी बीच भर्रीटोला के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में उनका शव फांसी के फंदे पर दिखाई दिया. घटना की जानकारी गांव में फैलते ही बड़ी तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए. इसके बाद पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलने पर डौंडी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आगे की कार्रवाई शुरु की. मामले में आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक कमल सिंह राणा पिछले कुछ दिनों से अपनी शारीरिक समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे. हालांकि पुलिस ने अभी खुदकुशी के पीछे किसी निश्चित कारण की पुष्टि नहीं की है. यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह स्कूल परिसर तक कब और किस परिस्थिति में पहुंचे थे.
पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले कमल सिंह की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं और उनके घर से निकलने के बाद वह किन स्थानों पर गए थे. स्कूल परिसर में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और परिजनों के बयान दर्ज किए जाने के बाद ही खुदकुशी की वजह को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी. फिलहाल डौंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जरुरी वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना को लेकर किसी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर भरोसा न करें, मामले की जांच जारी है और असल वजह सामने आने के बाद स्थिति साफ होगी,
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



