नहाने के दौरान डूबी मासूम, डूब रही बेटी को बचाने डैम में कूदी गर्भवती मां, मां-बेटी की मौत, दूसरी बेटी ने तैरकर बचाई जान, इलाके में शोक का माहौल
An innocent child drowned while bathing; a pregnant mother jumped into a dam to save her drowning daughter. Both mother and daughter died, while the other daughter swam to safety, leaving the area in mourning.
जशपुर : पत्थलगॉव थाना क्षेत्र के बालाझर स्थित घोघरा डैम में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. जिसमे डैम में नहाने के दौरान गर्भवती मां और उसकी एक बेटी की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचा ली.
मिली जानकारी के मुताबिक घोघरा डैम में नहाने मृतिका छह माह की गर्भवती सुकानती तिग्गा उम्र 35 साल अपनी दो बेटियों मिनाक्षी तिग्गा उम्र 8 साल के साथ गई थी. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से मां और दोनों बेटियां डूबने लगीं. अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
संघर्ष के बीच एक बेटी किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रही और उसने आसपास के ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी. हादसे की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जुट गए. स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम में तलाश शुरू की गई जिसके बाद गर्भवती महिला और उसकी बेटी के शव को बाहर निकाला गया.
मां-बेटी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. खबर मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



