रायपुर में दीप-उत्सव की तैयारी शुरु, 790 शिक्षकों की लगी ड्यूटी, आशीर्वाद का दीया को लेकर भूपेश बघेल ने पूछा- दीए, बाती और तेल का खर्च किस मद से?
Preparations for the 'Deep-Utsav' (festival of lights) have begun in Raipur, with 790 teachers assigned duty; regarding the 'Aashirwad Diya' (lamp of blessings), Bhupesh Baghel questioned which budget head would cover the cost of the lamps, wicks, and oil.
रायपुर : राजधानी रायपुर में आगामी दीप-उत्सव को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर द्वारा आदेश क्रमांक /स्था./दीप-उत्सव/2026/13294 जारी किया गया है. इस आदेश के तहत जिले के समस्त सीएसी एवं सेक्टर, सब-सेक्टर प्रभारियों सहित कुल *790 शिक्षकों और कर्मचारियों* की ड्यूटी लगाई गई है.
आदेश में सभी 790 कर्मचारियों को आज दोपहर 3 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्याम नगर, रायपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं. यहीं से दीप-उत्सव के लिए आवश्यक दिए एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जाएगा. सामग्री प्राप्त करने के उपरांत सभी कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित मुख्य स्थल *कटोरा तालाब चौपाटी* पर पहुंचकर आवंटित सेक्टर्स में सजावट एवं व्यवस्था का कार्य करना होगा.
सीधे कलेक्ट्रेट से होगी मॉनिटरिंग
जिला प्रशासन ने इस बार मॉनिटरिंग को सख्त रखा है. सभी कर्मचारियों को अपने-अपने सेक्टर में उपस्थिति का फोटोग्राफ जनसंपर्क विभाग, रायपुर को भेजना अनिवार्य होगा. साथ ही प्रत्येक सेक्टर का डिजिटल रिकॉर्ड संधारित करने और तय समय पर दियों के प्रज्वलन की पूरी जवाबदेही संबंधित प्रभारी की होगी. इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर रायपुर, सीईओ जिला पंचायत सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
PM मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ को लेकर भूपेश बघेल ने पूछा- दीए, बाती और तेल का खर्च किस मद से?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है. अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी. इस आयोजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी मशीनरी की भूमिका और खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं.
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन का उत्सव भारतीय जनता पार्टी मनाती है तो उस पर कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन सवाल तब उठता है, जब मुख्यमंत्री स्तर पर बैठकें हों और विभाग प्रमुखों तथा कलेक्टरों के माध्यम से कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी कराई जाए.‘
भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि अगर यह सरकारी कार्यक्रम है तो इतने बड़े पैमाने पर दीए, बाती और तेल की खरीद का खर्च कौन उठा रहा है? और इसकी राशि किस मद से खर्च की जाएगी?
भूपेश बघेल ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से ज्यादा और रायपुर शहर में करीब 25 लाख, जबकि रायपुर जिले में करीब 31 लाख दीए जलाने का लक्ष्य रखा गया है.
मुख्यमंत्री ने की अपील, 17 सितंबर को 7 बजे दीया जलाएं
विष्णु देव साय ने इसे ‘जनसेवा और जनभागीदारी का व्यापक उत्सव’ बताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं और इसी अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर की शाम 7 बजे हर परिवार से अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने और आसपास के लाभार्थी परिवारों को भी इससे जोड़ने की अपील की है.
इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीरा के पसरे पर रखे मिट्टी के दीयों को देखा और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए वहीं से एक दीया खरीदा. इस दीए के एवज में मुख्यमंत्री ने महिला को एक हजार रुपए दिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
मोदी जी ने जन्मदिन पर देश से रिटर्न गिफ्ट मांग लिया! -विकास उपाध्याय
कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने UPI पर 0.4% MDR लागू किए जाने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. विकास उपाध्याय ने कहा कि “जिस UPI को मोदी सरकार ने Digital India की सफलता बताया, अब उसी UPI के बड़े व्यापारी लेन-देन पर नई लागत लगाने की तैयारी है.”
₹2,000 से ऊपर के UPI Transactions पर 0.4% MDR
15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के पात्र Merchant UPI Transactions पर 0.4% MDR लागू होगा
सामान्य श्रेणी में प्रति transaction ₹300 की सीमा निर्धारित है
विकास उपाध्याय ने कहा कि “सरकार कह रही है कि ग्राहक से सीधे शुल्क नहीं लिया जाएगा. लेकिन व्यापारी के transaction की लागत तो बढ़ेगी ना? आखिर इसका बोझ कौन उठाएगा?”
“पहले Digital India, अब व्यापारी पर नई लागत क्यों?”
उपाध्याय ने कहा कि ₹2,000 से अधिक के UPI transactions संख्या में करीब 4% हैं. लेकिन transaction value के हिसाब से इनका हिस्सा लगभग दो-तिहाई है.
यानी संख्या कम है, लेकिन बड़े मूल्य वाले transactions का हिस्सा बहुत बड़ा है.
चाय वाले से लेकर किराना दुकानदार तक से पूछेंगे सवाल
विकास उपाध्याय ने कहा कि “किसी चाय वाले, पोहा वाले या किराना दुकानदार से पूछिए—भैया, आपका रोज कितना UPI payment आता है? ₹2,000 से ऊपर के कितने transaction होते हैं? फिर उसी के सामने बैठकर हिसाब लगाइए कि MDR का असर कितना होगा।”
उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी की कमाई में हर अतिरिक्त लागत मायने रखती है।
“UPI सफल हुआ तो उसकी कीमत व्यापारी क्यों चुकाए?”
विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार से ₹2,000 से अधिक के पात्र Merchant UPI Transactions पर 0.4% MDR व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
https://youtu.be/k1rOYYXMFew?si=O6syppsSPMJCg4sr



