सुनसान इलाके में मिली चादर में लिपटी अज्ञात महिला की लाश, कई टुकड़ों में मिला शव, हत्या कर फेकने आशंका, इलाके में दहशत का माहौल
Body of an unidentified woman, wrapped in a sheet, found in a deserted area; the corpse was discovered in multiple pieces, raising suspicions of murder and disposal of the body, creating an atmosphere of panic in the locality.
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमा के पास उस समय सनसनी फैल गई. जब एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. शव चादर में लिपटा हुआ और कई हिस्सों में मिला. जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को पहचान छिपाने की नीयत से सुनसान इलाके में फेंका गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. महिला का शव जिस हालत में मिला. उसे देखकर इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया. खबर मिलने पर चंदनु थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरु की.
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने मौके से अहम सबूत इकठ्ठा किया है..घटनास्थल से ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



