महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का अभनपुर SDM कार्यालय घेराव कर जोरदार प्रदर्शन, जाकर नारेबाजी, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी

Congress staged a massive protest against inflation and public problems by gheraoing the Abhanpur SDM office, raising slogans, and in the presence of party workers and villagers.

महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का अभनपुर SDM कार्यालय घेराव कर जोरदार प्रदर्शन, जाकर नारेबाजी, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी

रायपुर/अभनपुर : क्षेत्र में बढ़ती महंगाई, पेंशन भुगतान में देरी तथा गैस सिलेंडर वितरण नियमों में बदलाव सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने अभनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एसडीएम कार्यालय अभनपुर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आम जनता की समस्याओं को लेकर एसडीएम रवि सिंह को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी रही.
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि क्षेत्र में लगातार जनसमस्याएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों से कई हितग्राहियों को पेंशन नहीं मिल रही है. जिससे बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि समय रहते समस्याओं का समाधान किया जाना जरुरी है.
वहीं पीसीसी अध्यक्ष पूर्वी साहू ने भी प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण किया जाना चाहिए.
जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे ने कहा कि अभी 12 दिन हुए हैं चुनाव समाप्त हुए और पेट्रोल-डीजल 8 रुपया बढ़ गया है. ये राहुल जी पहले ही कह रहे थे कि आर्थिक तूफ़ान आने वाला है. तब प्रधानमंत्री सहित उनके सारे मंत्रिमंडल के लोगों ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है. लेकिन अब वो मंत्री मौन क्यों हैं?
जनपद सदस्य धनेश्वरी डांडे ने कहा कि सरकार कहती है कि 80 प्रतिशत डीएपी मिलेगा लेकिन किसी भी सोसाइटी में चल दीजिए, किसी किसान को डीएपी की एक बोरी भी नहीं मिल रही है और मार्केट में 1300 का डीएपी 2500 में और 266 रुपये की यूरिया 800 और 1000 रुपया बोरी में मिल रहा है. इससे खेती भी महंगी होगी और उत्पादन भी प्रभावित होगा.
प्रदर्शन के दौरान महंगाई, राशन व्यवस्था, गैस सिलेंडर वितरण नियमों में संशोधन तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित मामलों को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा. लंबे समय तक चले प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t