छग में गौ हत्या का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 2 फरार, तलाश जारी, खेत के गड्ढे में मिला पशु का धड़, हथियार और दो बाइक जब्त

Cow slaughter case uncovered in Chhattisgarh; police arrested four accused and sent them to jail, while two remain at large and a search is underway. The animal's carcass was found in a pit in a field, and weapons along with two motorcycles were seized.

छग में गौ हत्या का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 2 फरार, तलाश जारी, खेत के गड्ढे में मिला पशु का धड़, हथियार और दो बाइक जब्त

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के थाना बागबहार क्षेत्र में गौ हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल हथियार, दो मोटरसाइकिल और टॉर्च जब्त किया. वहीं मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं. जिनकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 जून 2026 को प्रार्थी खेमानिधि यादव, निवासी ग्राम बरखोरिया (थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़) ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार लोग दो मोटरसाइकिल और एक गौवंश के साथ संदिग्ध हात में ग्राम बरखोरिया से मुडाबहला की तरफ जा रहे थे. पूछताछ करने पर आरोपियों ने गौवंश को खरीदकर ले जाने की बात कही. लेकिन ग्रामीणों को शक हुआ.
इसके बाद ग्रामीणों द्वारा की गई खोजबीन में ग्राम हल्दीझरिया के पास एक खेत के गड्ढे में गौवंश का वध किया हुआ शव मिला. मौके से गाय की खाल, सिर, चारों पैर, कान का बिल्ला, रस्सी, गोबर, रक्त के निशान और लकड़ी का गुटका बरामद किया गया. जिसका इस्तेमाल मांस काटने में किया गया था.
घटना की खबर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 एवं 10 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अयजक एक्का को ग्राम बिरीमडेगा से गिरफ्तार किया. जिसने पूछताछ में अपने साथियों सुशील कुजूर, प्रमोद एक्का, अगस्तुस तिर्की और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात कबूल की.
इसके बाद पुलिस ने सुशील कुजूर, प्रमोद एक्का और अगस्तुस तिर्की को भी गिरफ्तार कर लिया. तीनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथियार और वाहन भी बरामद किए गए. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.
जशपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में सबूत जुटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है. जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. स्थानीय स्तर पर इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है.
आरोपी
1. अयजक एक्का उम्र 35 साल निवासी कर्राजोर डांडपानी, थाना बागबहार
2. सुशील कुजूर उम्र 28 साल निवासी कर्राजोर डीपापारा, थाना बागबहार
3. प्रमोद एक्का उम्र 30 साल निवासी कर्राजोर डांडपानी, थाना बागबहार
4. अगस्तुस तिर्की उम्र 34 साल निवासी कर्राजोर डांडपानी, थाना बागबहार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?