छत्तीसगढ़ में गौ वंश की हत्या कर मांस पकाकर खाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पका हुआ गोश्त, खाल, पैर, पूंछ के टुकड़े और हथियार जप्त
Major police action in Chhattisgarh against individuals who slaughtered cattle and cooked the meat for consumption; cooked meat, hides, legs, tail fragments, and weapons seized.
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गौवंश वध के मामले में बेनूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौवंश का मांस, पका हुआ मांस, खाल, पैर, पूंछ के टुकड़े और वारदात में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार जब्त किया. सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 जून 2026 को थाना बेनूर को खबर मिली कि ग्राम मालिंगनार के पटेलपारा में कुछ लोग गौवंश का वध कर रहे हैं. खबर मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दबिश देकर मौके पर 12 लोगों को गौवंश काटते हुए पकड़ लिया.
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी तादाद में गौवंश का मांस, पका हुआ मांस, चार पैर, पूंछ के टुकड़े, खाल और घटना में इस्तेमाल एक टंगिया और दो धारदार छुरियां बरामद कर जब्त कीं. बरामद सामग्री को सबूत के रूप में कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु की गई.
प्राथमिक जांच में आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5 एवं 10 के तहत दंडनीय पाया गया. इसके आधार पर थाना बेनूर में अपराध क्रमांक 08/2026 दर्ज कर जांच की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. रोहित कुजूर उम्र 28 साल
2. संजय कुजूर उम्र 32 साल
3. अशविन कुजूर उम्र 32 साल
4. अनुरंजन कुजूर उम्र 25 साल
5. दीप कुमार तिर्की उम्र 25 साल
6. बरथोलुयिस लकड़ा उम्र 50 साल
7. प्रकाश तिर्की उम्र 45 साल,
8. पोलडेक लकड़ा उम्र 35 साल
9. रानू कूजूर उम्र 31 साल
10. अजमेस लकड़ा उम्र 25 साल
11. संदीप कुजूर उम्र 35 साल
12. तेलेस्फोर कुजूर उम्र 57 साल उपरोक्त सभी निवासी बेहराखार
13. नवीन मिंज उम्र 30 साल निवासी जुड़वाईन चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल
14. आषीष टोप्पो उम्र 28 साल निवासी जुड़वाईन चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



