इलाज के लिए पैसे मांगने पर विवाद, पहले पत्नी ने डंडा मारा फिर पति ने हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dispute over money for medical treatment: wife struck with a stick, then husband killed her with a hammer blow; police arrested the accused and sent him to jail.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, पति ने अपनी पत्नी के सिर पर घर में रखे हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी, घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है,
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जून की सुबह करीब 7:30 बजे धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बांसजोर में रहने वाले श्यामलाल मंझवार उम्र 24 साल और उसकी पत्नी मेहतरीन बाई के बीच इलाज के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया. विवाद के दौरान मेहतरीन बाई ने गुस्से में डंडे से अपने पति श्यामलाल की पीठ पर वार कर दिया, इससे भड़के श्यामलाल ने घर में रखे हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, परिवार वालों ने फौरन मेहतरीन बाई को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन 20 जून की शाम करीब 6:30 बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.
मामले की शिकायत पर चक्रधर नगर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद मामले को धरमजयगढ़ थाना को सौंप दिया गया.
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा असल मर्ग क्रमांक 81/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शरू की गई. जांच के दौरान मृतिका के माता-पिता, सास, पार्षद और दुसरे गवाहों के बयान लिए गए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का मुआयना किया गया. मर्ग जांच में हत्या की पुष्टि होने पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
पुलिस ने आरोपी श्यामलाल मंझवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल बेट लगा लोहे का हथौड़ा बरामद किया गया. पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



