नसबंदी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला से की अभद्रता, जांघ में मारे 4 थप्पड़, मेडिकल कॉलेज में परिजनों का जमकर हंगामा, सीएस- होगी जांच

During a sterilization operation, a doctor misbehaved with a woman, slapping her four times on the thigh, and family members created a ruckus at the medical college. A CS-led inquiry will be conducted.

नसबंदी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला से की अभद्रता, जांघ में मारे 4 थप्पड़, मेडिकल कॉलेज में परिजनों का जमकर हंगामा, सीएस- होगी जांच

अंबिकापुर : मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर में एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया. महिला नसबंदी कराने आई थी. महिला ने यह बात अपने परिजन को बताई. इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया.. परिजन का कहना था कि बिना सही एनेस्थिसिया दिए ऑपरेशन किया जा रहा था. जब वह दर्द से तड़पने लगी तो डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. परिजन ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इधर अस्पताल प्रबंधन ने मामले में डॉक्टर से स्पष्टीकरण लेने की बात कही है.
शहर की एक महिला मंगलवार को नसबंदी कराने मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंची थी. यहां ड्यूटी पर पदस्थ महिला डॉक्टर द्वारा उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया. बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान दर्द की वजह से महिला ने पैर हिलाए तो डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. ऑपरेशन के बाद यह बात महिला ने अपने पति व अन्य परिजन को बताई.
इसके बाद उन्होंने अस्पताल में महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरु कर दिया. महिला मरीज का कहना था कि डॉक्टर ने नसबंदी के स्थान पर सुन्न किया था. लेकिन ऊपर मुझे दर्द का अहसास हो रहा था. मैंने जब डॉक्टर से दर्द के बारे में कहा तो उन्होंने रूडली बात करते हुए कहा कि यहां क्यों आ जाते हो?
वे गुस्से में ऑपरेशन कर रही थीं, इसके बाद डॉक्टर ने मुझ पर हाथ उठाया. उसने कहा कि मुझे काफी दर्द हो रहा था. ऊपर से डॉक्टर ऐसा बर्ताव कर रही थीं. वहीं महिला के पिता पुनील मंडल ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है. अगर डॉक्टर ही अपना धैर्य खो देंगे तो मरीज कहां जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टरों को घर पर बैठाकर रखना चाहिए.
अस्पताल प्रबंधन का ये कहना
हंगामे की खबर पर अस्पताल में पदस्थ सीनियर डॉक्टर वहां पहुंचे. उन्होंने महिला के परिजन को समझाइश दी कि हम अपनी तरफ से मरीज के लिए बेस्ट देते हैं. वहीं डॉक्टर जेके रेलवानी ने कहा कि जिस महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन किया. उनके द्वारा पहली बार एनेस्थिसिया का डोज देने में कुछ कमी रह गई होगी. उन्होंने दोबारा डोज दिया. इसके बाद ऑपरेशन किया.
मरीजों के साथ हो अच्छा व्यवहार
डॉक्टर रेलवानी ने कहा कि मैंने डॉक्टरों व स्टाफ से कह रखा है कि वे मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें. इसके लिए मैं एक निर्देश लेटर भी निकलवा देता हूं. आने वाले दिनों में इसका और अच्छे से पालन होगा. वहीं थप्पड़ मारने वाले डॉक्टर को लेकर उन्होंने कहा कि उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t