हाथी का खूनी तांडव, मशरूम ढूंढने जंगल गए जहाज को गजराज ने कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों ने दहशत का माहौल, सुरक्षा की मांग, अलर्ट जारी
Elephant's deadly rampage: A man who went into the forest to forage for mushrooms was trampled to death by a tusker; panic has gripped the villagers, who are demanding safety measures, and an alert has been issued.
कोरबा : कोरबा जिले के करतला वन क्षेत्र में हाथी और मानव के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार सुबह एक बार फिर जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत की बेहद दुखद घटना सामने आई है
मिली जानकारी के मुताबिक करतला क्षेत्र के ग्राम पीडिया निवासी जहाज सिंह राठिया उम्र करीब 55 साल सुबह-सुबह ग्राम पीडिया और तुर्रीकटरा के बीच स्थित जंगल में पुटु (जंगली मशरुम) ढूंढने गए थे.
इसी दौरान घने जंगल में उनका सामना अचानक एक दंतैल हाथी से हो गया.
इससे पहले कि जहाज़ सिंह संभल पाते या वहां से भाग पाते, हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह कुचल दिया. हमले में जहाज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जैसे ही इस घटना की खबर गांव तक पहुंची, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी दहशत है कि हाथी रिहायशी इलाकों के इतने करीब पहुंच चुके हैं. घटना की खबर वन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई. जिसके बाद अधिकारियों की टीम दल-बल के साथ मौके के लिए रवाना हुई.
वन विभाग और पुलिस ने संभाला मोर्चा
वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है और क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है.
ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग
करतला और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही हाथियों की आमद और इन दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग किया कि हाथियों की कड़ी निगरानी की जाए. जंगलों की तरफ जाने वाले रास्तों पर मुनादी कराई जाए और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी इंतजाम किए जाएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



