युवक ने मोबाइल चार्ज करने का खोजा नया तरीका, स्विच चालू करते ही हाथ चिपका, एक झटके में चली गई जान, चिल्लाता रहा भतीजा और चाचा ने छुड़ाया तार
Young man discovers a new way to charge his mobile; his hand got stuck the moment he flipped the switch, and he lost his life instantly—his nephew kept screaming while his uncle managed to pull the wire away.
सरगुजा : मोबाइल चार्ज करने के लिए किया गया एक खतरनाक जुगाड़ युवक की जान पर भारी पड़ गया. सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोई में चार्जर में अलग से तार जोड़कर बिजली बोर्ड में लगाने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रविन्द्र सिंह का चाचा ठाकुर सिंह सब्जी लेने अपने भतीजे के घर पहुंचा था. जबकि अन्य सदस्य बाहर गए थे. दोपहर करीब 12 बजे वह घर के अंदर पहुंचा तो देखा कि उसका भतीजा जमीन पर गिरा हुआ है और करंट से तड़प रहा है. युवक ने चिल्लाते हुए कहा- करंट मार रहा है, तार को छुड़ाओ. ठाकुर सिंह ने फौरन स्वीच बोर्ड से तार को निकाला. तब तक युवक बुरी तरह झुलस चुका था.
युवक ने मोबाइल चार्जर के तार में एक्स्ट्रा तार जोड़कर उसे सीधे बिजली के प्लग में लगा दिया था. चार्जिंग के दौरान अचानक दोनों हाथों की तर्जनी उंगलियां तार से चिपक गई और वह करंट की चपेट में आ गया. हादसे के बाद परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर लेकर पहुंचे. चिकित्सक ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक का शव देखकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची. उदयपुर पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज किया। फिर पीएम पश्चाम शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल उदयपुर पुलिस घटना की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग टूटे-फूटे चार्जर और बिजली के तारों में जुगाड़ कर मोबाइल चार्ज के अलावा बिजली की व्यवस्था करते हैं, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. मोबाइल चार्ज करने का अलग तरीका ढूंढना उस पर काफी भारी पड़ गया.
यह घटना बिजली उपकरणों के साथ असुरक्षित तरीके से छेड़छाड़ के गंभीर खतरे को भी सामने लाती है. खुले तारों, खराब चार्जर या अस्थायी कनेक्शन का इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है. बिजली से संबंधित किसी उपकरण में खराबी आने पर खुद तार जोड़ने के बजाय सुरक्षित उपकरण का इस्तेमाल और जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन की सहायता लेना जरूरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



