रावण दहन के बाद डांस के दौरान दो पक्षों में विवाद, चाकूबाजी में युवक की मौत, इलाके में सनसनी, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तलाश जारी

Following the 'Ravan Dahan' (burning of the Ravan effigy), a dispute broke out between two groups during a dance; a young man was killed in a stabbing incident, causing a stir in the area. Three suspects have been arrested, while one remains at large; a search is underway.

रावण दहन के बाद डांस के दौरान दो पक्षों में विवाद, चाकूबाजी में युवक की मौत, इलाके में सनसनी, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तलाश जारी

कोरबा : कोरबा जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार में रावण दहन के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुड़ापार क्षेत्र में रावण दहन के दौरान मैदान में डीजे पर नाचते समय राहुल कुमार उर्फ गोल्डन का बिट्टू चौहान से विवाद हो गया. इसी दौरान राहुल ने बिट्टू को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद विजय चौहान भी मौके पर पहुंचा। जहां उसके साथ भी मारपीट होने की बात सामने आई है.
विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ. इसके बाद राहुल को दूसरी जगह ले जाया गया. जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई. इसी दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने की वजह से राहुल घायल हो गया. वारदात के बाद घायल युवक को मानिकपुर पुलिस जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची. जहां गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई.
मानिकपुर पुलिस ने रात भर सर्च अभियान चलाया. पुलिस की कार्रवाई में विजय चौहान, सिक्कू चौहान और बिट्टू चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. वारदात के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है. फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb