दिल दहला देने वाला हादसा, तालाब में नहाने गई एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत, इलाके और गांव में शोक की लहर

Heart-wrenching tragedy: two young girls from the same family drowned while bathing in a pond; a wave of grief has swept through the area and the village.

दिल दहला देने वाला हादसा, तालाब में नहाने गई एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत, इलाके और गांव में शोक की लहर

धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कपालपोड़ी से एक बेहद ही हृदयविदारक और दुखद खबर सामने आई है. यहां बाजार चौक के पास स्थित एक तालाब में नहाने गई दो सगे संबंधियों की मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आज मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था. सुबह करीब 9:30 बजे दोनों मासूम बच्चियां एक साथ गांव के ही बाजार चौक स्थित तालाब में नहाने के लिए गई थीं. इसी दौरान गहराई का अंदाजा न होने की वजह से दोनों बच्चियां पानी में डूब गईं.
हादसे का पता तब चला जब गांव की ही एक महिला, प्रेमीन बाई तालाब में नहाने पहुंची. उन्होंने तालाब के घाट पर बच्चियों के कपड़े और बाल्टी रखे हुए देखे. लेकिन आसपास कोई भी बच्चा दिखाई नहीं दिया. अनहोनी की आशंका को देखते हुए महिला ने फौरन इसकी खबर बच्चियों के परिजनों और ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने जब तालाब में तलाश की. तो दोनों बच्चियों के शव बरामद हुए. मृतक बच्चियां एक ही परिवार की बताई जा रही हैं. जिनकी उम्र महज 7 साल थी. उनकी पहचान इस ग्राम कपालफोड़ी निवासी उम्र 7 साल खुशबू साहू और उसकी उम्र 7 साल चचेरी बहन गीतिका साहू के रूप में हुई है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t