स्कूल से लौटने के बाद नाबालिग बच्ची लापता, युवक ने दो महीने तक बनाया शारीरिक संबंध, फिर दोस्त ने किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Minor girl goes missing after returning from school; young man engaged in sexual relations with her for two months, then a friend raped her; both accused arrested.

स्कूल से लौटने के बाद नाबालिग बच्ची लापता, युवक ने दो महीने तक बनाया शारीरिक संबंध, फिर दोस्त ने किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर थाना पूंजीपथरा पुलिस ने करीब छह महीने से लापता 15 साल की नाबालिग को रायपुर से सकुशल दस्तयाब कर लिया है. मामले में बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है, दोनों युवकों ने बालिका का शारीरिक शोषण किया जिन्हें कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई थी नाबालिग
मिली जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर 2025 को थाना पूंजीपथरा में एक स्थानीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 साल की बेटी 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची. परिजनों ने बताया कि उसके बेटे ने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक घर आकर बालिका को मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने साथ ले गया था. काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर थाना पूंजीपथरा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत जुर्म  दर्ज\ कर जांच शरु की गई.
लगातार प्रयासों के बाद रायपुर में मिली कामयाबी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस लगातार बालिका एवं आरोपी की तलाश में जुटी रही. पुलिस टीम द्वारा तीन बार रायपुर जाकर कई स्थानों पर पतासाजी की गई. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा नाबालिगों के प्रकरणों में कोताही नहीं बरतने के निर्देश पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा गुम बालिका और संदेही का लोकेशन और मुखबीर लगाकर पतासाजी किया जा रहा था कि पुलिस को गुम बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिली और उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में फिर विशेष टीम रायपुर रवाना की गई.
उरला एवं सिलतरा क्षेत्र के कई दुकानों, फैक्ट्रियों और मजदूर बस्तियों में बालिका का फोटो दिखाकर सघन पूछताछ की गई. इसी दौरान एक किराना दुकानदार से अहम खबर मिली कि संबंधित बालिका पास के क्षेत्र में सामान लेने आती है. इस खबर के आधार पर पुलिस टीम ने 24 जून 2026 को सरोरा (उरला), रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के कब्जे से सकुशल दस्तयाब कर रायगढ़ लाया.
बालिका के बयान के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार
महिला अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज किए जाने के बाद मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई. बालिका बताई कि घनश्याम उर्फ सोनु बैरागी निवासी घरघोड़ा का हमारे घर आना-जाना करता था. इस वजह से उसको जानती थी और बातचीत करती थी. बातचीत करने से मेरे माता पिता, घनश्याम के उपर गलत श कर मुझे डांट फटकार करते थे. इस बात को घनश्याम जब मेरे घर आता था तो उसे बतायी थी. 15 दिसंबर 2025 को घनश्याम किराए के मकान में आकर दीदी के घर छोड़ दूंगा कहकर बहला फुसला कर अपने मोटर सायकल में बैठाकर घरघोड़ा ले गया और अपनी मोटर सायकल को एक दुकान में छोड़कर रायपुर सिलतरा एक फैक्ट्री में ले गया. जहां वह काम करता था और मजदूर क्वाटर में रखा था. जहां वह मेरे मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया और पत्नी की तरह करीब 2 महीने तक रखा था. बीच बीच घनश्याम मारपीट कर विवाद करता था. एक दिन घनश्याम उसी रूम में छोड़कर भाग गया. इसी बीच सिलतरा फैक्ट्री में ही मजदूरी काम करने वाला सिसेन एक्का से परिचय हुआ. सिसेन एक्का सिलतरा से सरोरा प्लास्टिक फैक्ट्री लेकर गया. उसने भी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया. जांच में मिले तथ्यों और सबुतों के आधार पर प्रकरण में *धारा 87, 65(1) BNS 4, 6 Pocso Act* विस्तारित किया गया आरोपी घनश्याम से जुर्म में इस्तेमाल बाइक को जप्त कर आरोपी घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी और सिसेन एक्का को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
(1) घनश्याम दास बैरागी उर्फ सोनी पिता डमरूधर बैरागी उम्र 23 साल निवासी नूनदरहा थाना घरघोड़ा
(२) सिसेन एक्का पिता श्रीराम एक्का उम्र 25 साल सिगाना थाना लखनपुर जिला सरगुजा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t