राजधानी में नहीं थम रही गुंडागर्दी, अधिवक्ता पर चुनाव से चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Hooliganism continues unabated in the capital; a lawyer was attacked with a knife during an election campaign; his condition is critical and he is hospitalized, causing a sensation in the area, and police are investigating.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की गंभीर मामला सामने आया है. राजातालाब स्थित नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीज खान पर अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. और उन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता रमीज खान नूरानी चौक के पास मौजूद थे. इसी दौरान एक युवक, जिसे नशे की हालत में बताया जा रहा है. उसने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोपी ने उन पर कई वार किया. जिसमें करीब चार जगह चाकू लगने की बात सामने आई है.
वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है. शुरुआती जांच में हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है. लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि रायपुर अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. 18 पदों के लिए मतदान 15 मई को होना है और 16 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे. इस बार चुनाव में 66 प्रत्याशी मैदान में हैं. ऐसे समय में हुई इस घटना से वकीलों में भी चिंता का माहौल है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



