सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, आरोपी पति फरार
Husband pours petrol on sleeping wife and sets her ablaze; attempted to burn her alive over suspicion of an affair; locals saved her after she raised an alarm; accused husband absconding.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति ने अफेयर के शक में कमरे में सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. महिला के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई. महिला बुरी तरह झुलस गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वारदात के बाद पति फरार है. घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रेलहा निवासी 45 साल की महिला मोंगरा बाई यादव अपने पति जनीराम यादव और 4 बच्चों के साथ रहती है. मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे. महिला और उसका पति परछी में सो रहे थे. जबकि बच्चे कमरे में थे. आरोप है कि रात करीब 2.30 बजे पति उठा और बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी. इसके बाद उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई. खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंची. गंभीर रूप से झुलसी महिला को तड़के सिम्स में भर्ती कराया गया. लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए.
पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. बुधवार देर शाम आरोपी के बलौदाबाजार में होने की खबर पर पुलिस टीम वहां पहुंची. लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुका था.
शादी के 30 साल बाद भी नहीं गया शक
पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने अस्पताल में घायल महिला का बयान दर्ज किया. महिला ने बताया कि उसकी शादी को 30 साल हो चुके हैं. उसकी उम्र 45 वर्ष और पति की उम्र 48 साल है। उनके तीन बेटियां और एक बेटा हैं.
महिला के मुताबिक पति कई साल से उसके चरित्र पर शक करता था. इसी बात को लेकर वह अक्सर विवाद और मारपीट करता था. मंगलवार रात भी उसी शक ने खौफनाक रूप ले लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



