सियार का आतंक, बाइक सवार को किया लहूलुहान, ग्रामीणों में मचा हडकंप, जंगली जानवरों से दहशत का माहौल, तेंदुआ पकड़ से बाहर, प्रयास जारी
Jackal menace: Biker left bloodied; panic spreads among villagers. An atmosphere of terror prevails due to wild animals; the leopard remains at large, though efforts to capture it are ongoing.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में वन्य प्राणियों के हमले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस बीच सियार का आतंक देखने को मिला है. जिसने बाइक सवार को लहूलुहान कर दिया. इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया.
ग्रामीणों ने सियार को पकड़कर किया बंद
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना छपरी गांव में हुई है. बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम बाइक से जा रहे एक ग्रामीण पर सियार ने हमला कर दिया. जिससे उसके हाथों में गहरी चोटें आई हैं. हमले के बाद ग्रामीणों ने सियार को पकड़कर जाली में बंद कर दिया. और भोरमदेव अभ्यारण्य में छोड़ दिया गया है.
लकड़ी काटने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला
वहीं लोहारा वन परिक्षेत्र में ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम कुटकीपारा गांव के पास जंगल में लकड़ी काटने गए तेक राम ध्रुव पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया. हमले में ग्रामीण के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं. घायल को इलाज के लिए लोहारा उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.
अब तक तेंदुआ पकड़ से बाहर
जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार तेंदुए के देखे जाने की खबरें मिल रही हैं. वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिए जाल और पिंजरे के साथ बकरी को चारे के रूप में रखकर रेस्क्यू की तैयारी भी की गई है. लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है.
घटनाओं ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वन्य प्राणियों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में वन विभाग के सामने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वन्य प्राणियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने की बड़ी चुनौती है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



