चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर बच्चों की अश्लील सामग्री अपलोड, 2 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Major action by Durg Police in a child pornography case: 6 accused, including 2 minors, arrested for uploading obscene material involving children on social media.
दुर्ग : दुर्ग जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी यानी बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन साझा करने और अपलोड करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं. राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की साइबर टिपलाइन से मिली खबर के बाद दुर्ग पुलिस ने यह कार्रवाई की. जांच में जिले के पांच थाना क्षेत्रों से जुड़े मामले सामने आए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक साइबर सेल दुर्ग को साइबर टिपलाइन के जरिए खबर मिली कि जिले के अलग-अलग इलाकों में कुछ लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री का आदान-प्रदान कर रहे हैं. कुछ लोग इस सामग्री को ऑनलाइन अपलोड भी कर रहे थे. साइबर सेल और संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की.
IP एड्रेस और सोशल मीडिया खातों से हुई पहचान
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध इंटरनेट पतों, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया खातों का तकनीकी विश्लेषण किया. डिजिटल सबूतों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की गई. इसके बाद पुलिस टीम ने पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, नेवई और बोरी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की. पुलिस का दावा है कि इस दौरान कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
5 थाना क्षेत्रों में दर्ज किए 6 मामले
पुलिस ने पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, नेवई और बोरी थाने में दर्ज मामलों में की गई है. सभी मामलों में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(बी) के तहत कार्रवाई की गई है.
पुलिस ने इस मामले में पोषण लाल देवांगन निवासी रामनगर सुपेला, दिनेश प्रजापति (20) निवासी नयापारा बासिन, उमेश कुमार साहू (43) निवासी कुरूद जामुल, मुकेश विश्वकर्मा (23) निवासी ग्राम ढौर जामुल और प्रकाश दास (26) निवासी बीआरपी कॉलोनी स्टेशन मरोदा के नाम शामिल हैं. इनके साथ 2 नाबालिगों को भी पकड़ा गया है.
एएसपी ने कहा- बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री को साझा करने से बचें
एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल ने कहा कि, बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री को ऑनलाइन साझा करना, अपलोड करना या उसका आदान-प्रदान करना गंभीर अपराध है. ऐसे मामलों में साइबर टिपलाइन से मिलने वाली सूचनाओं पर तकनीकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी
पोषण लाल देवांगन निवासी रामनगर सुपेला
दिनेश प्रजापति उम्र 20 साल निवासी नया पारा बासिन
उमेश कुमार साहू उम्र 43 साल निवासी कुरुद जामुल
मुकेश विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी ग्राम ढौर जामुल
प्रकाश दास उम्र 26 साल निवासी बीआरपी कॉलोनी स्टेशन मरोदा
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



