धमतरी में चोरों ने दी खाकी को खुली चुनौती, एक दिन पहले मरौद, अब भखारा मंदिर बना निशाना, चांदी के आभूषण और दानपेटी की नगदी पार, ग्रामीणों में आक्रोश
In Dhamtari, thieves openly challenged the police, targeting Maroud a day earlier and Bhakhara temple now, stealing silver jewellery and cash from donation boxes, angering villagers.
धमतरी/कुरुद/भखारा : धमतरी जिले में कानून व्यवस्था और चोरों के हौसलों के बीच चल रही शह-मात के खेल में खाकी पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है. धम्तारू जिले से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है.
अभी कुरुद अनुविभाग के ग्राम मरौद में हुई शीतला मंदिर की बड़ी चोरी की स्याही सूखी भी नहीं थी. पुलिस डॉग स्क्वॉड और तकनीकी सबूतों के जरिए सुराग तलाश ही रही थी कि चोरों ने भखारा में दूसरा बड़ा ब्लास्ट कर दिया. चोरों ने पुलिसिया तंत्र को ठेंगा दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर भखारा के सुप्रसिद्ध शीतला माता मंदिर को अपना निशाना बना लिया और करीब 2 लाख रुपये के पावन श्रृंगार आभूषण पार कर दिया.
भखारा शीतला मंदिर में रात 1:30 बजे वारदात, गायब हुए 2 लाख के ये आभूषण
कल मरौद के मंदिर का मंजर देख ग्रामीणों का खून खौला था और आज भखारा में वही खौफनाक कहानी दोहराई गई. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात ठीक 1:30 बजे शातिर चोरों ने भखारा शीतला मंदिर के गर्भगृह में धावा बोला. चोर माता के कीमती सोने-चांदी के गहने समेट कर रफूचक्कर हो गए. सुबह जब टीआई (थाना प्रभारी) अपनी पूरी टीम और लाव-लश्कर के साथ मौके पर तस्दीक करने पहुंचे. तो मंदिर समिति और ग्रामीणों की मौजूदगी में चोरी गए सामानों की लिस्ट तैयार की गई. चोर अपने साथ नीचे दिए गए कीमती आभूषण समेट ले गए हैं.
गुम्बद छत्र: 2 नग (चांदी)
सोने की नथली: 1 नग
चांदी का मुकुट: वजन लगभग 30 तोला
सोने का लॉकेट: 1 नग
चांदी की कमर पट्टी: 1 नग
नयन पट्टी (माता की आंखें): 1 सेट
चांदी की पायल: 1 सेट
तीसरी आंख में कैद 'रहस्यमयी साया', फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस की टीम
चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद भखारा टीआई अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद हैं. मंदिर परिसर में आक्रोशित ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा है. हालांकि इस बार चोर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की जद से बच नहीं पाए. गर्भगृह के ठीक बाहर कैमरे में रात ठीक 1:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध फोटो और धुंधला साया कैद हुआ है. जिसे पुलिस की स्पेशल विंग खंगालने में जुटी है.
मरौद से लेकर भखारा तक सस्पेंस: क्या किसी एक ही 'मास्टरमाइंड गैंग' का है हाथ?
धमतरी पुलिस के लिए अब यह मामला एक अबूझ पहेली और गहरी मुसीबत बन चुका है. कुरुद के मरौद गांव में जिस तरह शीतला मंदिर से छत्र और गहने उड़ाए गए. ठीक उसी पैटर्न पर भखारा में भी शीतला माता के दरबार को ही निशाना बनाया गया.
अब अंचल के चौक-चौराहों और मंदिर परिसरों में तरह-तरह की तीखी चर्चाएं छिड़ गई हैं. क्या इन दोनों चोरियों के पीछे कोई एक ही अंतर्राज्यीय 'टारगेट गैंग' काम कर रहा है. जिसने धमतरी के मंदिरों की पहले से रेकी कर रखी थी? क्या पुलिस इस सीसीटीवी फुटेज के चेहरे को बेनकाब कर पाएगी. या फिर यह केस भी फाइलों में दफन होकर रह जाएगा?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



