धमतरी के तर्रागोंदी में विवाहित महिला ने तीसरी शादी के बाद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, कारण अज्ञात, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
In Tarragondi, Dhamtari, a married woman committed suicide by hanging herself after her third marriage. The cause is unknown, causing a sensation in the area. Police are investigating.
धमतरी/भखारा : धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तर्रागोंदी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सोमवार शाम को एक 40 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया.
इस मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि मृतिका की पहचान अनुसुइया साहू पति नंद साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम तर्रागोंदी के रूप में हुई है. प्राथमिक जांच और परिजनों के बयानों के मुताबिक मृतिका की दिमागी हालत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी. मानसिक अस्वस्थता के चलते वह अक्सर परिवार वालों को परेशान करती थी. और आए दिन आत्महत्या करने की धमकी देती रहती थी.
थाना प्रभारी के मुताबिक > “मृतिका पूर्व में भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थी. हालत को देखते हुए उसके पति नंद साहू ने करीब छह महीने पहले ही इस बारे में भखारा थाने में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतिका अनुसुइया ने नंद साहू से तीसरी शादी की थी, वहीं नंद साहू की यह दूसरी शादी थी. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मुख्य कारण महिला की खराब मानसिक हालात ही लग रहा है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. ताकि मौत के सही कारणों का शत-प्रतिशत खुलासा हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



