सुहागरात मनाने पहुंचा दूल्हा, नाबालिग दुल्हन बोली- मैं किसी की अमानत हूं, पिता को जहर की फोटो भेजकर कहा- मोबाइल चेक कर लो, बेटी की मिली लाश
The groom arrived to celebrate the wedding night, but the minor bride said, "I am someone's trust." She sent a photo of the poison to her father, asking him to check his mobile phone. The daughter's body was found.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग नवविवाहिता की जहर सेवन से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवती की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी. इलाज के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर निवासी 17 साल की चांदनी जायसवाल की शादी 5 मई को सूरजपुर जिले के ग्राम अखोराकला निवासी वीरेंद्र जायसवाल से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के बाद युवती ने पति सुहागरात के लिए कमरे में पहुंचा तो दुल्हन ने बताया कि वह किसी दूसरे युवक से प्यार करती है करती है और यह शादी उसकी इच्छा के खिलाफ कराई गई है. वह उससे शादी करना चाहती थी. मेरा प्रेमी दूसरे समाज का होने की वजह से मेरे घर वालों ने उससे शादी नहीं कराई. इसके बाद घरवालों ने अपने ही समाज के युवक यानी तुमसे शादी कर दी.
बताया गया कि यह बात सामने आने के बाद 8 मई को मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ घर ले गए. 15 मई की सुबह युवती घर में अकेली थी. इसी दौरान उसने अपने पिता को व्हात्सप्प में जहर की शीशी की फोटो सेंड करने के बाद कॉल कर कहा कि आप अपना मोबाइल चेक कर लीजिए.
इसके बाद जब पिता ने व्हाट्सएप चेक किया तो जहर की शीशी की फोटो थी. पिता जब घर पहुंचे तो बेटी जहर खा चुकी थी. राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत नाजुक होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि युवती का जशपुर जिले के एक युवक से प्रेम संबंध था और वह उसी से शादी करना चाहती थी. परिजनों ने अलग समाज का होने का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया था. इसके बाद जल्दबाजी में उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी गई थी. फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



