बुजुर्ग दंपति की देखरेख करने वाली लेडिस केयर टेकर ने खाते से निकाले पैसे, अकाउंट से 40 हजार किया ट्रांसफर, 44 वर्षीय आरोपी महिला स्मिता गिरफ्तार
A lady caretaker looking after an elderly couple withdrew money from their account and transferred 40,000 rupees from the account. 44-year-old accused woman Smita was arrested.
दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की देखरेख के लिए रखी गई महिला केयरटेकर द्वारा बैंक खाते से बिना अनुमति पैसे निकालने का मामला सामने आया है. आरोपी महिला ने भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए खाते से कुल 40 हजार 85 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया. पुलिस ने जांच के बाद महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी आशीष शर्मा निवासी मैत्री नगर रिसाली और वर्तमान में मुंबई के गोरेगांव स्थित जेपी मॉर्गन बैंक में फ्रॉड प्रोटेक्शन पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने थाना नेवई में दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसके पिता केके शर्मा की तबीयत खराब रहने की वजह से उन्होंने माता-पिता की देखभाल के लिए स्मिता बारगटे उम्र 44 साल निवासी रिसाली सेक्टर थाना नेवई को रखा था. शिकायत में बताया कि माता-पिता बुजुर्ग होने और खुद मुंबई में रहने की वजह से उन्होंने संयुक्त बैंक खाते का एटीएम घर पर रखा था. और जरुरत पड़ने पर पैसे निकालने की जिम्मेदारी स्मिता बारगटे को दी गई थी.
प्रार्थी के मुताबिक 17 मई 2025 को उनकी मां कृष्णा शर्मा ने स्मिता बारगटे को 40 हजार रुपए निकालने के लिए कहा था. लेकिन उसने खाते से 50 हजार रुपए निकाले और सिर्फ 40 हजार रुपए ही घर में दिया. जबकि 10 हजार रुपये अपने पास रख लिया.
जब परिवार को शक हुआ तो उन्होंने बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजेक्शन की जांच कराई। जांच में सामने आया कि खाते से कुल 40,085 रुपये बिना अनुमति निकाले गए हैं. इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्ध लेनदेन की भी जानकारी मिली। जिससे परिवार को ठगी का पूरा शक हुआ.
पुलिस ने इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी स्मिता बारगटे के खिलाफ धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. तकनीकी जांच और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में महिला ने बैंक खाते से रकम निकालने की बात कबूल कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को बुजुर्ग दंपति के बैंक खाते और वित्तीय जानकारी तक पहुंच थी, जिसका उसने गलत फायदा उठाया. इसी जानकारी के आधार पर उसने धीरे-धीरे खाते से रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी महिला स्मिता बारगटे को गिरफ्तार के जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



