नवापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Major action by Navapara police: Two accused arrested and jailed for roaming with sharp-edged knives; case registered under the Arms Act.

नवापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर/अभनपुर/नवापारा : गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा अवैध तरीके से धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया. दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि मुक्तिधाम के पास कोठीपारा, नवापारा में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर दहशत फैला रहा है. इस खबर पर थाना गोबरा नवापारा पुलिस टीम द्वारा फौरन मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई. मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम भारत साहू पिता संजय साहू, उम्र 19 साल निवासी कोठीपारा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छ.ग.) बताया.
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कमर के पास फुलपैंट में छिपाकर रखा हुआ एक धारदार स्टील का चाकू, जिसकी कुल लंबाई करीब 12.5 इंच थी. बरामद हुआ. आरोपी द्वारा चाकू रखने के बारे में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया. आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई.
इसी तरह 8 सितम्बर 2026 को थाना गोबरा नवापारा पुलिस टीम द्वारा टाउन भ्रमण और जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि इंदिरा मार्केट, एकरा स्कूल कलामंच के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है.
मुखबिर की खबर से हमराह स्टाफ और गवाहों को अवगत कराकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपना नाम फैजल खान पिता कय्यूम खान उम्र 33 साल निवासी दम्मानी कॉलोनी, गोबरा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छ.ग.) बताया.
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग बटनदार धारदार स्प्रिंग वाली चाकू बरामद हुआ. आरोपी द्वारा उक्त चाकू रखने के बारे में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया. चाकू को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई.
पुलिस की अपील
थाना गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. आम नागरिकों से अपील है कि क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखे जाने अथवा उसका प्रदर्शन कर भय उत्पन्न किए जाने की जानकारी मिलने पर फौरन पुलिस को खबर करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?