शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी साहिल 24 घंटे में गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल, बीट प्रणाली से मजबूत हुआ पुलिस का सूचना तंत्र

Sahil, the accused who committed rape under the false promise of marriage, was arrested and sent to jail within 24 hours; the police's intelligence-gathering network has been strengthened through the 'beat system'.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी साहिल 24 घंटे में गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल, बीट प्रणाली से मजबूत हुआ पुलिस का सूचना तंत्र

कांकेर/अंतागढ़ : पुलिस विभाग द्वारा जिले में लागू की गई बीट प्रणाली अब अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ में प्रभावी साबित होने लगी है. ग्रामीण क्षेत्रों में बीट प्रभारियों और बीट आरक्षकों की सक्रियता से पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत हुआ है. इसका ताजा उदाहरण अंतागढ़ थाना क्षेत्र में सामने आया है. जहां शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने सूचना तंत्र की तत्परता से 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अंतागढ़ में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरु की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम हिन्दुबिनापाल (कदमपारा) निवासी आरोपी साहिल बघेल पर एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने (दुष्कर्म) का गंभीर आरोप लगा. पीड़िता की लिखित शिकायत और बयान के आधार पर अंतागढ़ पुलिस ने आरोपी साहिल बघेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 68/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.
थाना अंतागढ़ क्षेत्र के ग्राम हिन्दुबिनापाल कदमपारा निवासी साहिल बघेल पिता राजेन्द्र बघेल उम्र 23 साल को अपने खिलाफ जुर्म दर्ज होने की जानकारी मिल गई थी. जिसके बाद वह फरार हो गया था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. इसी दौरान ग्राम हिन्दुबिनापाल कदमपारा में तैनात बीट आरक्षक द्वारा अपने क्षेत्र में बनाए गए संपर्क और सक्रिय सूचना तंत्र के जरिए आरोपी की मौजूदगी की अहम जानकारी बीट प्रभारी महिला आरक्षक क्रमांक 157 लोकसेवरी गावड़े को मिली.
खबर मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए बताए गए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी साहिल बघेल को 24 घंटे से भी कम समय में हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी के जुर्म कबूल किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb