जंगल में वन्यजीवों का शिकार पर बड़ी कार्यवाही, सांप की हत्या, फिर सब्जी बनाकर खाया, वायरल वीडियो में दिखे 5 आरोपी गिरफ्तार
Major crackdown on wildlife poaching in the forest: snake killed and cooked into a vegetable dish; five accused seen in a viral video arrested.
धमतरी : वन्यजीवों के शिकार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बिरगुड़ी परिक्षेत्र के आरक्षित वन में धामन सांप और गोह का शिकार कर उसका मांस पकाकर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया. संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक़ 4 जुलाई को बिरगुड़ी परिक्षेत्र अंतर्गत खैरभर्ती बीट के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 433 में तीन असोड़िया (धामन सांप) और एक गोह का शिकार किया गया. आरोपियों ने वन्यजीवों को ग्राम भनसुली ले जाकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े किए. सब्जी बनाकर खाई. इसके बाद पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। धमतरी वनमंडल के डीएफओ के निर्देश पर धमतरी और कांकेर वनमंडल के वन कर्मचारियों, यूएसटीआर (एंटी पोचिंग) की संयुक्त टीम ने कांकेर जिले के नरहरपुर तहसील स्थित ग्राम भनसुली पहुंचकर जांच और पूछताछ की.
कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम 26 वर्षीय विनोद कुमार टेकाम, 20 वर्षीय घसिया , 20 वर्षीय प्रदीप नेताम, 26 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार यादव, 23 वर्षीय शिवानंद मरकाम हैै. सभी आरोपी ग्राम भनसुली, तहसील नरहरपुर, जिला कांकेर का रहने वाला हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



