बाइक नहीं देने पर आधी रात घर में घुसे बदमाश, पिता और बेटी से डंडे से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, 24 घंटे के भीतर तीन बदमाश गिरफ्तार

Miscreants barged into a house at midnight after being denied a bike, beat a father and daughter with sticks, and threatened to kill them; three miscreants were arrested within 24 hours.

बाइक नहीं देने पर आधी रात घर में घुसे बदमाश, पिता और बेटी से डंडे से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, 24 घंटे के भीतर तीन बदमाश गिरफ्तार

धमतरी : धमतरी जिले में बाइक देने से मना करने पर बदमाशों ने आधी रात घर घुसकर परिवार के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान जान से मारने की भी धमकी दी गई. आरोपी युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. हमले की वजह से पूरा परिवार सहम गया था. शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला अर्जुनी थाना के सेहराडाबरी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया प्रीति साहू पति मनोज साहू, उम्र 34 साल निवासी ग्राम सेहराडाबरी, थाना अर्जुनी ने शिकायत में बताया कि 23 जून की रात 9 बजे आरोपी उमेश साहू उसके घर बाइक मांगने के लिए आया था. मना करने पर वह नाराज होकर वापस लौट गया था. इसके बाद रात 12 बजे के आसपास वह अपने अन्य साथी देवेंद्र साहू, प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस के साथ वापस महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर तांडव मचाया. उन्होंने परिवार के साथ गाली-गलौच करते हुए लकड़ी के डंडे से महिला के पति और बेटी के साथ मारपीट की.
हमले में दोनों को चोट भी आई. जमकर बवाल काटने के दौरान आरोप है कि बदमाशों ने घर के दरवाजे, खिड़कियां, बिजली मीटर, गमले, कुर्सी और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया.
न्याय की मांग लेकर पुलिस के पास पहुंचा परिवार
घटना के बाद परिवार ने थाना में शिकायत लेकर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध बीएनएस की धारा 296, 115(2), 331(6), 351(3), 324(4), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया. मामले की जांच शुरू की गई. वारदात में शामिल पाए जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया. कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
आरोपियों के नाम
(01) देवेंद्र साहू पिता जगेसर साहू उम्र 22 साल
(02) उमेश साहू उर्फ छोटू पिता लखीराम साहू उम्र 22 साल
(03) प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस पिता कुंजन मांडवी उम्र 18 साल 1 महिना
सभी निवासी ग्राम सेहराडाबरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी(छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t