रिश्तेदार महिला से रेप की कोशिश, चिल्लाने की आवाज पर पहुंची पत्नी को भी युवक ने धमकाया, नवापारा का आरोपी रिश्तेदार कमल गिरफ्तार
Attempted rape of a female relative; the accused also threatened his wife, who arrived upon hearing screams; Kamal, the accused relative from Nawapara, has been arrested.
रायपुर/नवापारा : रायपुर जिला के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि आरोपी महिला के कमरे में घुस गया और उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने लगा. महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अश्लील एवं गाली-गलौज की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करअसलात में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई को गोबरा नवापारा थाने में एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका रिश्तेदार कमल कुमार कोसरे उसके कमरे में घुस आया और उसका हाथ पकड़कर बेइज्जत करने की नीयत से उसे खींचने लगा.
महिला द्वारा इसका विरोध करते हुए मना करने पर आरोपी द्वारा उसके साथ अश्लील एवं गाली-गलौज की गई. ।महिला की आवाज सुनकर आरोपी की पत्नी मौके पर पहुंची, जिसके साथ भी आरोपी द्वारा गाली-गलौज की गई और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
महिला की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में आरोपी कमल कुमार कोसरे के खिलाफ अपराध क्रमांक 206/2026, धारा 296, 75(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोबरा नवापारा पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में पीड़िता और मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई. पतासाजी के दौरान आरोपी कमल कुमार कोसरे को पकड़कर पूछताछ की गई. जिसमें आरोपी द्वारा घटना करना कबुल किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
कमल कुमार कोचरे पिता स्व देव कुमार कोसरे उम्र 32 साल निवासी गोबरा नवापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



