OLX ठगी का बड़ा खुलासा, दोस्ती में धोखा, कैमरा लेकर फरार, ऑनलाइन बेचने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लाखों का सामान

OLX fraud case: betrayal of friendship, escape with camera, accused arrested for trying to sell online, police recover goods worth lakhs

OLX ठगी का बड़ा खुलासा, दोस्ती में धोखा, कैमरा लेकर फरार, ऑनलाइन बेचने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लाखों का सामान

गरियाबंद : गरियाबंद जिले की छुरा पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने प्रार्थी को झांसे में लेकर महंगे कैमरे और अन्य उपकरण लेकर उन्हें OLX पर बेचने की साजिश रची थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 मार्च 2026 को प्रार्थी ने थाना छुरा में शिकायत दर्ज कराई कि 14 मार्च को सतीश कुमार बंजारे ने उसके फार्म से कैमरा D-7500, D-7000 सहित फ्लैश लाइट, बैटरी, चार्जर और अन्य सामान कुल करीब 1.65 लाख रुपए का यह कहकर लिया कि 17 मार्च को वापस कर देगा. लेकिन आरोपी ने सामान लौटाने के बजाय उसे OLX पर बेचने के लिए अपलोड कर दिया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छुरा पुलिस ने फौरन जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. मुखबिर की खबर पर पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार बंजारे उम्र 24 साल निवासी ग्राम नगरदा थाना भिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 1.62 लाख रुपए मूल्य के दो कैमरे, फ्लैश लाइट, बैटरी, चार्जर, कैमरा बैग और अन्य सामग्री बरामद कर जब्त कर ली है. पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB