गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवभोग में 21 मवेशी बरामद और 30 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
Gariaband police seized 21 cattle and 30 liters of illicit liquor in Devbhog; five accused arrested and sent to jail in both cases.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के देवभोग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 मवेशियों को तस्करी से मुक्त कराया और 30 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की. 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में देवभोग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और भारी तादाद में अवैध महुआ शराब जब्त की है. पुलिस ने इन मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई
19 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली खबर के आधार पर ग्राम कुहकुहकला तेल नदी पुलिया के पास घेराबंदी की गई. पुलिस टीम ने पाया कि 21 नग गाय और बैल को बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पशुओं को मुक्त कराया. बरामद मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 1,10,000 रुपये आंकी गई है.
अवैध शराब पर रेड
वहीं, 20 मार्च 2026 को आबकारी एक्ट के तहत दूसरी कार्रवाई ग्राम चिचिया में हाई स्कूल के पीछे तालाब के पास की गई. पुलिस ने रेड मारकर आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में भरी 30 बल्क लीटर ओडिशा प्रांत की और देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की. पुलिस ने इस दोहरी कार्रवाई में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आरोपी
फूलचंद निधि उम्र 50 साल निवासी कदलीमुडा
बीपी सिंह बीसी उम्र 40 साल निवासी उपरपिटा
रुधनाथ बीसी उम्र 19 साल निवासी उपरपिटा
इंदर सिंह ध्रुव उम्र 45 साल निवासी चिचिया
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया है. जिले में अवैध परिवहन और नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



