युवती की AI से बनाई अश्लील तस्वीर, व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर गन्दी फोटो भेजकर ब्लैकमेलिंग, मांगे 2 हजार रुपये, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Obscene image of a young woman created using AI; blackmailing involved sending explicit photos via WhatsApp and Instagram and demanding ₹2,000; police have arrested all three accused.
राजनांदगांव/चिचोला : सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता को अश्लील फोटो भेजकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने और पैसे की मांग करने के मामले में चिचोला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस चौकी चिचोला में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि कोटनापानी निवासी लोकेन्द्र पड़ौती, कुनाल नेताम और किशोर चंद्रवंशी उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए अश्लील फोटो एवं वीडियो भेजते थे. विरोध करने पर आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करते थे. और फोटो वायरल नहीं करने के एवज में ₹2,000 की मांग भी कर रहे थे.
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 136/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(4), 296, 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की.
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री केशरी नायक के निर्देशन में चौकी प्रभारी योगेश पटेल एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर डोंगरगढ़ अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.
आरोपी
लोकेन्द्र पड़ौती उम्र 19 साल
कुनाल नेताम उम्र 19 साल
किशोर चंद्रवंशी उम्र 19 साल
सभी निवासी कोटनापानी, थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



