नातिन को घर पर छोड़कर खेत में रोपाई करने गया परिवार, युवक ने अकेली नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, चंद घंटों में पडोसी सूरज गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

A family went to the fields for transplanting crops, leaving their granddaughter alone at home; a young man raped the unaccompanied minor girl, and the neighbor, Suraj, was arrested and jailed within a few hours.

नातिन को घर पर छोड़कर खेत में रोपाई करने गया परिवार, युवक ने अकेली नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म, चंद घंटों में पडोसी सूरज गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

रायगढ़/लैलूंगा : एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत लैलूंगा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक बेहद संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी सूरज विश्वकर्मा उम्र 25 साल को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई 2026 को एक महिला थाना लैलूंगा पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 जुलाई 2026 की शाम वह अपनी नातिन को घर पर छोड़कर खेत में रोपाई करने गई थी. वापस लौटने पर बच्ची रो रही थी. पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पडोस में रहने वाला सूरज विश्वकर्मा ने उसके साथ कमरे में दुष्कर्म किया है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को घटना की जानकारी दी. उनके निर्देशन पर पुलिस टीम ने बिना विलंब कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की, पुलिस को खबर मिली कि आरोपी फरार होने की फिराक में है, जिस पर तत्काल उसके पडोस गांव ग्राम लिबरा के पास घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार करअदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया
आरोपी
सूरज विश्वकर्मा उम्र 25 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?