गणेश विसर्जन में मारपीट करने वाली तीन लड़कियों को पुलिस ने कराई उठक-बैठक, लात-घूंसों से मारपीट का वीडियो वायरल, दोबारा नहीं करने की हिदायत
Police made three girls—who had engaged in a physical altercation during the Ganesh Visarjan—perform sit-ups; a video showing them kicking and punching others went viral, and they were warned not to repeat the behavior.
बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड पुल के पास गणेश विसर्जन के दिन लड़कियों के दो गुटों के बीच कथित विवाद और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. वायरल फुटेज में कुछ लड़कियां एक युवती को घेरकर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही थी. फुटेज में बाल खींचने और हाथ-पैर से मारपीट किए जाने जैसे नज़ारे भी नजर आ रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों युवतियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया. पुलिस ने तीनों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी.
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक दो पक्षो के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित इंस्टाग्राम स्टेटस को लेकर भी चर्चा में रहा. कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि घटना से संबंधित वीडियो एक युवती के अकाउंट से साझा किया गया. हालांकि संबंधित अकाउंट की पहचान और पोस्ट किए जाने की पुष्टि नहीं हुई.
फिलहाल पुलिस की तरफ से इस घटना के बाद पुलिस ने तीनों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की हिदायत दी. हालांकि मारपीट का शिकार हुई युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उसके मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था. उस पुराने मामले में तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट के कार्यकाल में केस दर्ज किया गया था.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



