नाबालिग से दुष्कर्म, जंगल में लड़की को बेशोश छोड़कर फरार, दो दरिन्दे गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीम

Rape of a minor: Two perpetrators arrested and jailed after abandoning the unconscious girl in the forest; police team searching for the third accused.

नाबालिग से दुष्कर्म, जंगल में लड़की को बेशोश छोड़कर फरार, दो दरिन्दे गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीम

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में बागबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि एक अन्य फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी 2026 की रात पीड़िता पास के ही एक गांव में आयोजित नाटक कार्यक्रम देखकर अकेले पैदल घर लौट रही थी. रास्ते में बाइक सवार आरोपियों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी मोटर साइकिल पर बैठा लिया. इसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर जंगल ले गए. जहां उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया गया.
दरिंदगी के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोश हालत में ही छोड़कर फरार हो गए. अगली रात 17 फरवरी को पीड़िता बिजली सब स्टेशन के पास सड़क किनारे बेहोश मिली. ग्रामीणों की मदद से उसे पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां होश आने पर उसने अपनी माँ को आपबीती सुनाई.  पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी काले और गुलाबी रंग की बाइक पर थे.
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पहली गिरफ्तारी - 
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की खबर पर पुलिस ने सत्यप्रकाश यादव उम्र 28 साल को पत्थलगांव क्षेत्र से हिरासत में लिया. कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर दरिंदगी में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी जब्त की गई. उसे 25 फरवरी को जेल भेजा गया.
दूसरी गिरफ्तारी - 
सत्यप्रकाश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आज 28 फरवरी को दूसरे आरोपी पीताम्बर लहरे उम्र 30 साल को सीतापुर क्षेत्र से ढूंढ निकाला और उसे भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
एक आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने इस मामले में शामिल तीसरे मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है. वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा है. पुलिस का दावा है कि उसकी घेराबंदी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
आरोपी
सत्यप्रकाश यादव (28 वर्ष), निवासी बगईझरिया, थाना बागबहार
पीताम्बर लहरे (30 वर्ष), निवासी कोम्हीचुआ, थाना कापू
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?