ट्रेनिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, धमतरी में फायरिंग प्रैक्टिस करते वक्त तकनीकी खराबी से जवान घायल, पुलिस लाइन में हड़कंप का माहौल,जांच जारी

Tragic accident during training: Soldier injured due to technical fault during firing practice in Dhamtari, panic grips police line, investigation underway

ट्रेनिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, धमतरी में फायरिंग प्रैक्टिस करते वक्त तकनीकी खराबी से जवान घायल, पुलिस लाइन में हड़कंप का माहौल,जांच जारी

धमतरी : रुद्री स्थित फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सोमवार सुबह नगर सेना के जवान नियमित फायरिंग प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी एक 303 रायफल का चैंबर अचानक फट गया. इस दौरान निकला शेल पास में खड़े जवान चौबे लाल टंडन के गले के पीछे जा लगा. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन रुद्री के फायरिंग रेंज में नगर सैनिकों की सोमवार सुबह फायरिंग प्रैक्टिस चल रही थी. सभी जवान 303 राइफल से निशाना साध रहे थे. इसी बीच किसी अन्य जवान की चलने से राइफल का चैंबकर फटने से भीतर का शेल सीधे जवान चौबे लाल टंडन के गले के पीछे वाले हिस्से में जा घुसा. घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया. फौरन घायल को प्राथमिक सहायता देते हुए जिला अस्पताल ले जाया गया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ. घटना के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप का माहौल है और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी खबर दे दी गई. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t