पति को छोड़ देवर के साथ रहने लगी पत्नी, नाराज पूर्व पति ने कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

The wife left her husband and started living with her brother-in-law; the angry ex-husband killed her with an axe; the police arrested the accused and the investigation continues.

पति को छोड़ देवर के साथ रहने लगी पत्नी, नाराज पूर्व पति ने कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

 राजनांदगांव : पत्नी के दूसरे युवक के साथ घर बसाने से नाराज पति ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी के वार से उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. यह मामला राजनांदगांव के लालबाग थाना इलाके का है.
सुबह सात बजे के आसपास हुई हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक लालबाग थाना क्षेत्र के कविराज टोला में सोमवार की सुबह पूर्व पति के महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने की पुलिस को खबर मिली. मौके पर टीम भेजी गई. जांच और पूछताछ में सामने आया कि घटना सुबह सात बजे के आसपास की है. कुछ साल पहले कविराज टोला निवासी पूर्णिमा पारधी उम्र 33 साल की शादी रंजीत पारधी के साथ हुई थी.
चचेरे देवर के साथ रह रही थी मृतका
कुछ साल साथ में रहने के बाद पूर्णिमा अपने पति रंजीत को छोड़कर रंजीत के चचेरे भाई सूरज के साथ रहने लगी थी. जिसके चलते तीनों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती थी. रविवार की रात पूर्णिमा और रंजीत के बीच विवाद हुआ. सोमवार को पूर्णिमा शौच के लिए जा रही थी तभी पीछे से आकर रंजीत पारधी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. पूर्णिमा को संभलने का मौका भी नहीं मिला. वह गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
आरोपी हिरासत में पूछताछ जारी
लाल बाग थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t