मकान का छज्जा तोड़ते समय ऊंचाई से गिरे 2 मजदूर, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, मकान मालिक और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
Two laborers fell from a height while demolishing a house's overhang; one died, and the other is in critical condition. The house owner and the contractor have been accused of negligence.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुराने मकान का छज्जा तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में काम करते समय ऊंचाई से गिरकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में नरेंद्र साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दूसरे मजदूर पंकज यादव की हालत नाजुक बनी हुई है. उसका सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है.
छज्जा तोड़ते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक कपिल नगर में पुराने मकान का छज्जा तोड़ने का काम चल रहा था. इसी दौरान दो मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गए. हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान नरेंद्र साहू ने दम तोड़ दिया. वहीं, पंकज यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मकान मालिक और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
हादसे के बाद मृतक और घायल मजदूर के परिजनों ने मकान मालिक और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां नहीं बरती गईं.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद सरकंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छज्जा तोड़ने के दौरान मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरुरी इंतजाम किए गए थे या नहीं. हादसे की असल वजह और जिम्मेदारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



