गरियाबंद जिला में 6 नई एंबुलेंस को मिली हरी झंडी, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना जिला प्रषासन की प्राथमिकता -कलेक्टर बीएस उइके
6 new ambulances get green signal in Gariaband district, strengthening health facilities is the priority of the district administration - Collector BS Uikey
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में कलेक्टर बीएस उइके और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों ने 6 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बता दें कि जिले को कुल 10 नई एंबुलेंस प्राप्त हुई हैं. जिनमें से 6 एंबुलेंस को औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया गया.
नई एंबुलेंस के संचालन से आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने में अब काफी सहूलियत मिलेगी. अब तक कई बार दूरस्थ क्षेत्रों में समय पर वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. लेकिन इस पहल से ऐसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है.
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है. नई एंबुलेंस सेवा से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा. यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम जनता को त्वरित सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. नई एंबुलेंस मिलने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी तथा आम जनता को राहत मिलेगी. इस पहल के लिए उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है.
गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने बताया कि जिले में कुल 10 नई एंबुलेंस आना है. जिसमें आज 6 एंबुलेंस आई है. 4 अभी बाकी हैं. इन 6 एंबुलेंस को अलग–अलग क्षेत्रों में भेजा जाएगा.
कहा कि यह प्रयास रहेगा कि ग्रामीण क्षेत्र में जहां भी घटना, दुर्घटना या सूचना मिलती है. तो आधे घंटे के भीतर लोगों तक पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेगा. इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी यह सुविधा लोगों को मिलेगा. कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे और त्वरित मेडिकल सुविधा उपलब्ध करा पाएंगे.
इस मौके पर मंडल अध्यक्षद्वय सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, बलदेव सिंह हुंदल, सुरेन्द्र सोनटेके, बिंदु सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, रेणुका साहू, राधेश्याम सोनवानी, जीवन एस साहू, सीएमएचओ यूएस नवरत्न सहित बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि और अधिकारी–कर्मचारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



