रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर घर जाने किया ई रिक्शा बुक, सुनसान जगह चाक़ू दिखाकर लुट की वारदात, पुलिस ने एक घंटे के भीतर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

An e-rickshaw was booked outside Raipur railway station to go home. A robbery took place at knifepoint in a deserted area. Police arrested two accused within an hour.

रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर घर जाने किया ई रिक्शा बुक, सुनसान जगह चाक़ू दिखाकर लुट की वारदात, पुलिस ने एक घंटे के भीतर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर घर जाने युवक ने ई रिक्शा बुक किया. ई रिक्शा चालक और उसके साथी ने सुनसान जगह देखकर युवक से नगद रकम और मोबाइल लुट लिया. इस मामले में पुलिस ने सिर्फ एक घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.   
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी हिमांशु शर्मा 31 मार्च.2026 को ट्रेन से रायगढ़ से रायपुर रेलवे स्टेशन रात 11:30 बजे पहुंचा. स्टेशन के बाहर अपने घर अमलीडीह जाने के लिए ई रिक्शा बुक करवाया. ई रिक्शा में आरोपी चालक और उसका साथी प्रार्थी को ऑटो में बैठाकर गुमराह करते हुए गुढियारी के अंधेरे सुनसान स्थान सीएसईबी मैदान में ले जाकर धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका कर प्रार्थी के पास रखे नगदी 4500 रुपए और एक नग मोबाइल को लूटकर वहां से फरार हो गए.
इस रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपीयो के हुलिया के आधार पर पता तलाश कर रात में ही एक घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू, ई रिक्शा एवम लुट के पूरी रकम और मोबाइल को बरामद किया गया. आरोपियों को हिरासत में लेकर लुट के जुर्म के तहत कार्यवाही किया गया.
प्रार्थी
हिमांशु शर्मा पिता कैलाश नाथ शर्मा उम्र 32 साल पता ड्रीम होम कॉलोनी नियर क्रॉस रोड अपार्टमेंट के बगल अमलीडीह थाना राजेंद्र नगर रायपुर
गिरफ्तार आरोपी
01 प्रमोद तांडी उर्फ बबलू पिता गणेश तांडी उम्र 19 साल पता कलिंग नगर गुढ़ियारी रायपुर
02 विष्णु हिल उर्फ बिट्टू पिता सुंदरलाल हिलाल उम्र 19 साल पता काली नगर गुढ़ियारी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB