दुर्ग में सराफा कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, 8 हमलावरों ने घर में घुसकर पीटा, कचरा गाड़ी में डालकर दोबारा की पिटाई, दुकानें बंद, इलाके में तनाव

A bullion trader was murdered in broad daylight in Durg. Eight assailants entered his home, beat him, threw him into a garbage truck, and beat him again. Shops were closed, and tension prevailed in the area.

दुर्ग में सराफा कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, 8 हमलावरों ने घर में घुसकर पीटा, कचरा गाड़ी में डालकर दोबारा की पिटाई, दुकानें बंद, इलाके में तनाव

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गुंडों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे घरों में घुसकर खौफनाक वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बीती रात एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया, जहां जिले में शनिवार को सराफा कारोबारी संतोष आचार्य की हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया. शीतल नगर निवासी संतोष पर आठ हमलावरों ने उनके ही घर में घुसकर बेरहमी से हमला किया. वारदात इतनी बर्बर थी कि इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल फैल गया. यह मामला दुर्ग के सिटी कोतवाली क्षेत्र के शीतला पारा का है.
मिली जानकारी  के मुताबिक संतोष दोपहर में घर पर अकेले थे. तभी आठ हमलावर लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावरों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के बाद भी नहीं छोड़ा.
हमलावरों की क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई. उन्होंने संतोष को घर से घसीटकर बाहर निकाला. फिर घायल युवक को बोरी में भरकर कचरा गाड़ी में डालकर सराफा लाइन इलाके तक ले गए और वहीं वहां भी उस पर चाकू से कई वार किए. मौके पर ही संतोष की मौत हो गई. लोगों ने बताया कि पूरी वारदात पूर्व नियोजित थी.
हत्या के बाद सराफा लाइन और आसपास की दुकानें बंद हो गईं. व्यापारियों ने प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी के निर्देश पर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पता चला कि हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन और पुराने विवाद की वजह थी.
मृतक के परिवार और सराफा व्यापारियों में भारी गुस्सा है. उन्होंने आरोपियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाने और शहर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दुर्ग बाजार बंद आंदोलन करेंगे.
आपको बता दें कि दुर्ग के सिटी कोतवाली क्षेत्र में मृतक संतोष जोशी जो सोने चांदी का व्यापार करते थे. कुछ महीनों से अपने परिवार से अलग शीतला पारा स्थित मकान में अकेले रह रहे थे. बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के चलते कुछ लोग देर रात उनके घर पहुंचे. घर बाहर से बंद था, जिसके बाद आरोपियों ने सब्बल और डंडे से दरवाज़ा तोड़ा और अंदर घुसकर संतोष जोशी पर लात, घूसों और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
 बताया ये भी जा रहा है की कई लोग अपने घर के छत पर खड़े होकर इस पूरे हत्या कांड को देखते रहे, लेकिन किसी ने बचाने या बोलने की हिम्मत तक नहीं की.
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. सुबह जब घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. फिलहाल पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t