बिना नम्बर की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, छठी कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की मौत, हादसा सीसीटीवी में कैद, आरोपी फरार
A car without a number plate hit a bike rider, killing a young man who had come to attend a Chhathi ceremony. The accident was captured on CCTV and the accused was absconding.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. इस हिट-एंड-रन की घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. यह हादसा ग्राम जगमहंत और बूढ़ेना के बीच सड़क पर हुआ.
खबर मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
पामगढ़ विकासखंड के ग्राम जेवरा निवासी मृतक विनय सागर उम्र 20 साल अपने परिवार के साथ नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौराभाटा में एक रिश्तेदार के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था. वह बाइक में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर घर से निकला था. एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी और जांजगीर की ओर फरार हो गई.
सड़क किनारे लगे दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक सफेद मारुति कार दिखी. जिसका अगला हिस्सा डैमेज था. कार में नंबर प्लेट भी नहीं थी और उसे 'सोल्ड' गाड़ी बताया जा रहा है.
नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है. मामले की आगे की जांच पड़ताल जारी है. मृतक के परिवार और ग्रामीणों में गहरा शोक और आक्रोश है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



