सेक्स रैकेट की मिली शिकायत, 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, हो रहा था ये गंदा काम, 5 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई, थाने लाकर पकड़वाए कान

A complaint was received regarding a sex racket. Police raided five spa centers, where the alleged activities were taking place. Five operators were arrested and their ears were held at the police station.

सेक्स रैकेट की मिली शिकायत, 5 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, हो रहा था ये गंदा काम, 5 संचालकों के खिलाफ कार्रवाई, थाने लाकर पकड़वाए कान

बिलासपुर : सिविल लाइन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान शहर के कई इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों की बारीकी से जांच की गई. ताकि अनियमित और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
अभियान के तहत एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो के पास) और एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) की बारीकी से जांच की गई. पुलिस ने दस्तावेजों, स्टाफ की मौजूदगी और संचालन से जुड़ी गतिविधियों का सत्यापन किया.
जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में नियमों के उल्लंघन और अनियमित गतिविधियां पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने संबंधित स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की. पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.
पुलिस द्वारा जिन स्पा प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें अविनाश लहरे (उम्र 33 साल निवासी उसलापुर), ऋषभ सारथी (उम्र 20 साल निवासी उसलापुर), मोहम्मद मोइन खान (उम्र 33 साल निवासी टॉप्सिया तिलजला, पश्चिम बंगाल), मनीष जोशी (उम्र 28 साल निवासी विद्यानगर) और अमन सेन (उम्र 23 साल निवासी महाराणा प्रताप चौक) शामिल हैं.
पु​लिस ने सभी को थाना लाकर उठक-बैठक लगवाई.
अविनाश लहरे उम्र 33 साल निवासी उसलापुर, थाना सकरी
ऋषभ सारथी उम्र 20 साल निवासी उसलापुर, थाना सकरी
मोहम्मद मोइन खान उम्र 33 साल निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, पश्चिम बंगाल
मनीष जोशी उम्र 28 साल निवासी विद्यानगर, थाना तारबहार
अमन सेन उम्र 23 साल निवासी महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t