ठेकेदार ने कलेक्ट्रेट में की आत्मदाह की कोशिश, खुद पर उड़ेला पेट्रोल, कहा- साल भर से नहीं मिला भवन निर्माण का पैसा, मंत्री का दबाव!
Contractor attempted suicide in the Collectorate, poured petrol on himself, said- haven't received money for building construction for a year, pressure from the minister!
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा कलेक्टोरेट परिसर में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब एक युवक ने प्रशासन के सामने खुद को आग लगाने की कोशिश की. युवक अपने साथ पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंचा था और उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क भी लिया था. हालांकि मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को दबोच लिया और उसके हाथ से माचिस छीन ली. जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई.
एक साल से अटकी थी मेहनत की कमाई
मिली जानकारी के मुताबिक आत्मघाती कदम उठाने वाले युवक का नाम नान्द्घट भाटापारा निवासी समाज सेवी आरिफ बाठिया है. आरिफ ने कृषि विभाग के कार्यालय भवन के निर्माण का ठेका लिया था और काम पूरा कर दिया था. आरोप है कि काम खत्म होने के एक साल बाद भी उसे विभाग की ओर से भुगतान नहीं किया गया है. आरिफ पिछले कई महीनों से अपने बकाया पैसे के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा था. लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी.
अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
युवक ने रोते हुए अधिकारियों पर मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी वह कृषि विस्तार अधिकारी आर.के. चतुर्वेदी से संपर्क करता है, तो उसे मंत्री दयालदास बघेल का नाम लेकर डराया जाता है. उसका दावा है कि उसे बताया गया कि मंत्री स्तर से ही एनओसी देने से मना किया गया है. इसलिए भुगतान संभव नहीं है.
उसका कहना है कि एक तरफ आर्थिक तंगी और दूसरी तरफ अधिकारियों की बेरुखी की वजह से वह टूट चुका है. इसी हताशा में उसने कलेक्टोरेट के सामने यह कदम उठाने का फैसला किया. पुलिस ने फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है और प्रशासन मामले की जांच की बात कह रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



