किराए के मकान में छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट, प्रेम प्रसंग का जिक्र, मामले में लव स्टोरी एंगल से जांच कर रही पुलिस

A female student died by hanging herself in her rented accommodation; a suicide note mentioning a romantic relationship was found in the room, and the police are investigating the case with a focus on this love story angle.

किराए के मकान में छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट, प्रेम प्रसंग का जिक्र, मामले में लव स्टोरी एंगल से जांच कर रही पुलिस

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के चंद्रपुर क्षेत्र में पढ़ाई कर रही एक छात्रा द्वारा खुदकुशी किए जाने की दुखद घटना सामने आई है. मृतका प्रेमनगर इलाके की रहने वाली थी और चंद्रपुर में किराए का मकान लेकर पढ़ाई कर रही थी. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की जांच में जुट गई है.
सुसाइड नोट में प्रेम संबंधों का जिक्र
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो छात्रा ने अपने परिजनों के नाम छोड़ा है. इस पत्र में उसने अपने प्रेम संबंधों के बारे में लिखा है, लेकिन खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठाने के पीछे की सटीक वजह या किसी व्यक्ति विशेष को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है. नोट में किसी पर स्पष्ट आरोप न होने की वजह से मामला उलझ गया है.
जांच के बाद होगी स्थिति साफ
सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) योगेश देवांगन ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल और सुसाइड नोट के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मालूम होता है. हालांकि, छात्रा ने किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विस्तृत विवेचना के बाद ही खुदकुशी की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
तनाव में तो मदद के लिए करें कॉल
अगर, आप या आपका कोई परिचित किसी कठिन दौर से गुजर रहा है या तनाव में है, तो कृपया अकेले न रहें और कोई गलत कदम न उठाएं. मदद के लिए इन सेवाओं से संपर्क करें-
टेली-मानस (Tele-MANAS - भारत सरकार): 14416 या 1800 891 4416 (24x7 निःशुल्क सेवा)
किरण (KIRAN - सामाजिक न्याय मंत्रालय): 1800-599-0019
संजीवनी (Sanjivani - रायपुर): 0771-2543999 / 9424108409
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?