दारु नहीं पिलाया तो दोस्त ने कर दी हत्या, टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी ने छिपाया खून से सना हथियार, 8 घंटे में हत्यारा गिरफ्तार

A friend murdered him for not giving him alcohol, attacked him with a tangia, killed him, the accused hid the blood-stained weapon, the killer was arrested within 8 hours.

दारु नहीं पिलाया तो दोस्त ने कर दी हत्या, टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी ने छिपाया खून से सना हथियार, 8 घंटे में हत्यारा गिरफ्तार

भाटापारा : छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर में हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने शराब पिलाने की बात को लेकर अपने साथी की टंगिया मार कर हत्या कर दी. आरोपी ने पुलिस से बचने शव को झाड़ियों में छुपा दिया. घटना भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी को खबर मिली कि मेहता नगर बस्ती भाटापारा थाना भाटापारा शहर में एक युवक का शव पड़ा है. इस खबर पर थाना भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंच जांच की. जिसमें युवक का शव सोनू गायकवाड ग्राम पेंडरी-भटभेरा निवासी का होना पाया गया. मृतक सोनू गायकवाड करीबन 6 माह पहले से मेहता नगर में आकर रोजी मजदूरी का काम करता था. अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से युवक के गर्दन पर वारकर हत्या की थी. घटना में अपराध क्र. 40/2026 धारा 103(1) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पुलिस घटनास्थल के आसपास व मोहल्ले में रहने वाले के लोगों से पूछताछ की. जिसके आधार पर आरोपी लक्की भारद्वाज को हिरासत में लिया गया. पूछताछ करने पर पता चला कि घटना को आरोपी द्वारा शराब पिलाने की बात को लेकर मृतक सोनू गायकवाड से झगड़ा किया था. इस दौरान आरोपी ने टंगिया से गले में वार कर दोस्त की हत्या कर दिया था. घटना के बाद आरोपी द्वारा टंगिया को को टेउराम कॉलोनी के पीछे झाड़ी में छुपा दिया था. इसके बाद आरोपी फरार हो गया था. इस मामले में आरोपी लक्की भारद्वाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आरोपी
लक्की भारद्वाज उम्र 20 वर्ष निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर
मृतक का नाम
सोनू गायकवाड निवासी ग्राम पेंडरी भटभेरा वर्तमान निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB